Posts

Showing posts from June, 2020

ज्यादा कुछ नहीं।

ज्यादा कुछ नहीं। ज्यादा कुछ नहीं बस थोड़ा सा वक़्त और चाहता था मैं। वक़्त के और तुम्हारे साथ बहिं ठहर जाना चाहता था मैं। कुछ तो हुआ था इस बार जो पहले से अलग था। बस उसी अलग से एहसास को बताना चाहता था मैं। मुझे नहीं मालूम में गलत था या सही। बस हम मिल जाते फिर से कहीं ना कहीं। तुम्हारे साथ बस एक मुलाकात और चाहता था मैं। ज्यादा कुछ नहीं बस थोड़ा सा वक़्त और चाहत था मैं। तुम्हारी याद आयेगी तो खुद को संभालेंगे कैसे। तुम्हारी बातों को दिल से निकालेंगे कैसे। जब भी फुरसत मिले तो बस हमें याद करना। बरना तुम्हारी यादों के बिना हम जीयेंगे कैसे। बस उन यादों के सहारे ही तो जीना चाहता था मैं। ज्यादा कुछ नहीं बस थोड़ा सा वक़्त और चाहता था मैं। तुम दिल के करीब हो एक ज़माना हो गया है। चांद भी तुम्हारी याद में अब सितारा हो गया है। कभी तुम्हारा इनकार तो कभी हम मना करते रहे। तुम्हे सोचते सोचते वक़्त पुराना हो गया है। उस वक़्त को फिर से दोहराना चाहता था मैं। ज्यादा कुछ नहीं बस थोड़ा सा वक़्त और चाहता था मैं। #danishsaifi06 #danishsaifi #loveshayari

हम बाकी हैं।

हम बाकी हैं अभी थोड़े से। हमें खत्म होने में अभी वक़्त लगेगा। #danishsaifi06 #danishsaifi #loveshayari #loveqoutes

खैरियत नहीं पूछता।

बो अब खेरियत नहीं पूछता मगर खबर रखता है। सुना है बो अब भी मुझपर नजर रखता है। #danishsaifi06 #danishsaifi #loveshayari #bestshayari

बो अपनी वफ़ा

 बो अपनी वफा के किस्से सुना रहे थे। ख़ामोश हो गए हम पर नजर जो पड़ी। #danishsaifi06 #danishsaifi #heartbroken